
आज टेल्को थीम पार्क, छोटा गोविंदपुर में आल इंडिया महापदम नंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (गोविंदपुर मंडल), नाई समाज की अग्रीणी संस्था द्वारा आयोजित मिलन सामारोह सह वनभोज कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। गोविंदपुर मंडल के लगभग 100 परिवारों ने इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता दर्ज की।इस अवसर पर माननीय विधायक मंगल कालिंदी जी ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से न सामाजिक एकजुटता, शिक्षा के महत्व तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा पर सार्थक संवाद होता है जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं, और सर्वांगीण विकास के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।माननीय विधायक जी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि आगामी अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) को विशेष धूमधाम से मनाया जाएगा। इस शुभ अवसर पर नाई समाज के लिए विधायक जी द्वारा आवंटित की गई जमीन पर भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जाएगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने का संदेश दिया तथा बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया, ताकि आर्थिक व सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता बढ़े।मौके पर नाई समाज के मंडल अध्यक्ष पापुन प्रमाणिक, महासचिव उमेश कुमार शर्मा, प्रभारी आर.एस. प्रसाद, संरक्षक मुकेश ठाकुर, चंदन ठाकुर, राज ठाकुर, नरोत्तम प्रमाणिक, महेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर, अनुज ठाकुर, श्याम बिहारी ठाकुर तथा गोविंद ठाकुर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
