
जमशेदपुर: बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 3 में रहने वाली एक महिला अपनी ही खरीदी हुई जमीन को बचाने के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। महिला का आरोप है कि कुछ दबंग लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्ज़ा कर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं।पीड़िता के अनुसार उसने इस संबंध में बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत भी दी है, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि थाना की गाड़ी उसके घर आई और उसे समझाया गया कि “दो कट्ठा जमीन ले लो और कुछ पैसे लेकर चुप हो जाओ।”इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर प्रशासन किसका इंतजार कर रहा है? क्या दबंगों के सामने कानून बेबस हो गया है? यदि एक महिला की जमीन यूँ ही छीनी जाती रही और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा, तो आम जनता का कानून और व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा।
